खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  रन टू लिव संस्था नैनीताल में द्वारा 14 सितम्बर को नैनीताल में मानसून मैराथन का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैराथन में भारत के कई राज्यों समेत केन्या, इथियोपिया के धावक भी शामिल होंगे । इसके अलावा भारतीय थल सेना तथा आईटीबीपी के धावक भी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें अब तक 1500 धावकों ने पंजीयन कराया है ।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

इस वर्ष की थीम रन फ़ॉर उत्तराखंड रखी गई है। प्रतियोगिता के दिन 5 होनहार खिलाडिय़ों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। रन टू लिव के सचिव हरीश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष मानसून मैराथन का 14 वां संस्करण वां ।  प्रतियोगिता नैनीताल फ्लैट्स मैदान में सुबह 7 बजे से विभिन्न वर्गों में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी में आयोजित की जाएगी।

  प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही शहर और आसपास के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।  विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी के साथ ही नकद पुरुष्कार भी दिया जाएगा जिसमें 21 किलोमीटर ओपन पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 25 हजार तथा तृतीय 15 हजार रखा गया है। इसके साथ ही अन्य वर्गों में भी विभिन्न श्रेणियों में भी नकद पुरुष्कार दिए जाएंगे ।

You cannot copy content of this page