खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  द न्यू क्लब नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित 12वी ऑन द स्पाट चित्रकला प्रतियोगिता में नैनीताल तथा आसपास के विभिन्न स्कूलों के करीब 700 छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

प्रतियोगिता का उदघाटन प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि  विनय साह अध्यक्ष कुर्माचल नगर सहकारी बैंक लि0 नैनीताल एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीमती आशा शर्मा अध्यक्ष आशा फाउण्डेशन, नैनीताल द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत न्यू क्लब नैनीताल के अध्यक्ष डा0 महेन्द्र पाल व सचिव  रितेश साह द्वार किया गया एवं क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गयी।

ALSO READ:  100 वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता -: कल 15 जून से होंगे प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले ।

प्रतियोगिता का आयोजन टाइनी टोट्स, सब जूनियर, जूनियर, जूनियर मध्य एवं सीनियर वर्गों में किया गया। प्रतियोगिता के विषय वन्य जीव विज्ञान, लोक संस्कृति एवं खेल इत्यादि पर आधारित थे। टाइनी टाटस एवं सब जूनियर में प्रतिभाग कर रहे छात्रों हेतु कोई विषय नहीं था। जबकि अन्य वर्ग के प्रतिभागी द्वारा निर्धारित विषयों पर चित्र उकेरे गये।

प्रतियोगिता के संयोजक  दिग्विजय साह द्वारा बताया गया कि चित्रों की प्रर्दशनी  30 अक्टूबर को सॉय 4:30 से न्यू क्लब नैनीताल के हॉल में लगेगी तथा तीन निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया जायेगा। विजेता प्रतिभागियों को 1 नवम्बर को सॉय 5 बजे न्यू क्लब नैनीताल में पुरस्कृत किया जायेगा।

ALSO READ:  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न: 1.54 लाख परीक्षार्थियों में से 71349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा ।

 

इस अवसर पर न्यू क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजीव लोचन साह,  घनश्याम लाल साह,  बृज मोहन सिंह बिष्ट,  आलोक साह,  शैलेश साह,  विरेन्द्र साह, डा० मनोज बिष्ट,  कुन्दन बिष्ट,  मनोज जोशी,  भानु साह,  मनोज साह, कमल जगाती,  अंजू जगाती, राखी साह,  नीलू एलहेन्स,  अजय एलहेन्स,  शैलेन्द्र चौधरी,  धीरज भाकुनी,  तोषिता साह,  मुदित जगाती,  मोहित जगाती,  ज्योत्सना जगाती,  राजेन्द्र अधिकारी, गौरव शर्मा,  अखिल साह,  आलोक चौधरी,  मीता चौधरी, दीपाली मिश्रा, तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page