खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। जिला प्रशासन व मेरा युवा भारत के तत्वाधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर कल (आज)15 नवम्बर को नैनीताल में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि होंगे ।
  यह पदयात्रा प्रातः10 बजे से शैले हॉल, से बड़ा बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर, मॉल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार, जीजीआईसी तल्लीताल में समाप्त होगी।
  इधर अपरान्ह में 3.30बजे से अपनी धरोहर न्यास द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति पर आधारित विशेष गोष्ठी  “धरोहर संवाद” नैनीताल 2025” का आयोजन राज्य अतिथि गृह में किया जा रहा है । जिसमे पारंपरिक संस्कृति, कला, प्रकृति और लोकविरासत पर व्यापक विचार-विमर्श होगा ।
 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री यशोधर मठपाल करेंगे । इसके संयोजक  प्रगति जैन,अरविंद पडियार हैं ।

You cannot copy content of this page