खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मोहर्रम कमेटी की आज यहां हुई एक बैठक में कमेटी की नई कार्यकारिणी के चुनाव 15 अगस्त की शाम को कराए जाने का निर्णय लिया गया ।

इस चुनाव में  मतदान मोहर्रम कमेटी सदस्यों द्वारा ही किया जाएगा । चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए एक टीम भी गठित कर ली गई है ।  इस टीम में जमशेद अली, शाहनवाज खान, सैयद कासिम जाफरी, महबूब उल हसन, फैजान,  शारगुल  को शामिल किया गया । कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष मो0 शमीर द्वारा बताया गया कि चुनाव में 100 से 150 लोग वोटिंग करेंगे  । आज हुई इस बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे । जिनमें  बैठक में मो0 नसीम, नाजिम बक्स, मोहम्मद शमीर, मोहम्मद साबिर, शान साकिबी, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद कासिम, मोइन अहमद, शमीर अहमद, रईस बक्स, मोहम्मद शमी, मोहम्मद मुजाहिद, सऊद बक्स, मोहम्मद अयान, मोहम्मद अनस, तस्लीम बक्स,मोहम्मद आमिर,एस रजब  आदि लोग इस बैठक में मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page