खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर पालिका कर्मचारियों को बजट के अभाव में दो माह से वेतन न मिलने व शासन से बजट लेने देहरादून गए पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा नैनीताल लौट आये हैं । लेकिन बजट को लेकर फिलहाल कोई सकारात्मक नतीजा नहीं मिला है । जिस पर आज उन्होंने कार्य बहिष्कार कर रहे निकाय कर्मचारी संघ व देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिये बुलाया और कुछ समय तक आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध किया । जिसे कर्मचारियों संघों ने अस्वीकार कर दिया ।
इधर इन कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। इसके चलते नगर के अधिकांश स्थानों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पर्यटक स्थलों समेत विभिन्न वार्डों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। पालिका के बाकी काम भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में नहीं है। पर जब तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है तो मजबूरन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। कहा कि पालिका अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में महासचिव सोनू सहदेव, रवि कुमार कमल कुमार, रितेश कपिल, हिमांशु चंद्रा, मोहन चिलवाल, हेम दत्त बहुगुणा, ईश्वरी दत्त बहुगुणा आदि शामिल रहे।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

You missed

You cannot copy content of this page