खबर शेयर करें 👉

भीमताल ।  ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ० हरीश सिंह बिष्ट  गुरुवार को नागराज करकोटक मन्दिर पहुंचे और उन्होंने सात दिन तक चलने वाले श्रीमद भागवत महापुराण का कथा श्रवण कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की ।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

इस दौरान डॉ0 हरीश बिष्ट ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्दी निराकरण करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कर्कोटक धाम को धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जरूरी कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया।  इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क की मांग की । उनके साथ नितेश बिष्ट ग्राम प्रधान, पुरन लाल  उप प्रधान, विनोद पाण्डे, संजय भगत, कृष्ण चन्द्र, कमल कुल्याल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page