खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल बैंक द्वारा,कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका नैनीताल को पाँच लाख पचास हजार की राशि, नगर पालिका के शहर में स्थित स्कूलों के कम्प्यूटरीकरण आदि हेतु प्रदान की गई।इस राशि का प्रयोग विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के लिए डिजिटल क्लास आदि बनाने के कार्यो में होगा ताकि छात्रों के लिए शिक्षा का उचित परिवेश बनाया जा सके।

इस अवसर पर बोलते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने कहा कि बैंक हमेशा उत्तराखंड में अपनी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते आया है और इसी क्रम में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हमारा मानना है कि कोई भी संस्था समाज के संरक्षण के बिना सतत विकास नहीं कर सकती है। बैंक अपने व्यापार संचालन में सामाजिक और पर्यावरण संबंधी चिंताओं के एकीकरण और अपने हितधारकों के साथ बातचीत में भी प्रतिबद्ध है। हमारा बैंक अपने उद्देश्यों में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के प्रचार और विकास को जारी रखने और ग्राहकों, शेयरधारकों, कर्मचारियों और समाज के प्रति अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति सदैव तत्पर है।

ALSO READ:  ऑपरेशन प्रहार के तहत बेतालघाट पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामले में वारण्टी गिरफ्तार ।

नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा नैनीताल बैंक के समस्त अधिकारियों का इस कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल , नैनीताल बैंक के ए.वी.पी संजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page