खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल भवाली मार्ग आई टी आई पाइंस के समीप पहाड़ टूटने से बन्द हो गया है । इस स्थान पर ऊपर चट्टान में दरार होने से लगातार खतरा बढ़ रहा है और रात्रि में जे सी बी, से मलवा हटाने में भी खतरा है ।

बताया गया कि यह इस स्थान पर शाम के समय पत्थर गिरने लगे । जिसके बाद भवाली जाने वाले वाहनों को वाया बल्दियाखान, नम्बर वन बैंड होते हुए भवाली भेजा गया ।

ALSO READ:  संसद मार्च के लिए दिल्ली जा रहे उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ऋषिकेश स्टेशन से गिरफ्तार, पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति

जिस स्थान पर आज चट्टान टूट रही है उसी स्थान पर कुछ वर्ष पूर्व चट्टान टूटी थी और वहां पर पूरी सड़क बह गई थी ।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

तल्लीताल के थानाध्यक्ष के अनुसार इस आई टी आई पाइंस के नीचे स्थित यह चट्टान नीचे की ओर झुक सी गई है । जिसके गिरने की आशंका बनी हुई है । इस सड़क में तल्लीताल व भवाली मस्जिद तिराहे पर बैरियर लगा दिये गए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page