खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जनहित संस्था नैनीताल द्वारा शनिवार को मल्लीताल दीना लॉज परिसर में सदभावना भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागीदारी कर भोजन ग्रहण किया । साथ ही इस मौके पर रोटरी क्लब नैनीताल व लौंग व्यू पब्लिक स्कूल की मदद से निर्धन परिवार के लोगों को वस्त्र वितरित किये गए । जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने भी अपनी ओर से भी निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किये ।

ALSO READ:  गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर हाईकोर्ट बार कैंटीन में छबील लंगर का आयोजन,

जनहित संस्था की पूर्व से चली आ रही परम्परा के मुताबिक “सदभावना भोज” में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व बच्चों की उपस्थिति अपेक्षा से अधिक रही ।  सदभावना भोज के आयोजन की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए सुरेन्द्र चौधरी ने सभी शुभ चिंतकों के प्रति आभार जताया और समाज में सकारात्मक क्रियाकलाप जारी रखने का वायदा किया ।

सदभावना भोज व वस्त्र वितरण कार्यक्रम के संचालन में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज सनवाल, दिव्या साह, रीता बिष्ट, देवकी कुँवर, स्निगधा साह, अशोक तिवारी, भुवन कुमार आर्य, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, विक्रम रावत, वकील उद्दीन, अमित रस्तोगी, विजय साह, प्रमोद सहदेव, प्रदीप कुमार, सिद्वार्थ सिंह बिष्ट, भोला दत्त तिवारी, नन्द लाल, रईस अहमद,श्रीमती चम्पा, विमल चौधरी, मोहित लाल साह के अलावा अनेक सदस्य उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page