खबर शेयर करें 👉
 नैनीताल ।  कड़ाके की ठंड को देखते हुए जमीयत उलेमा ए हिन्द की नैनीताल शाखा की ओर से मंगलवार को जामा मस्जिद में जरूरतमंदो को रजाइयां वितरित की गई।
जमीयत के  अध्यक्ष मुफ्ती अजमल ने बताया कि कमेटी द्वारा देश भर में विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं । जिसमें गरीब तबके के लोगों को राहत सामग्री देने के साथ ही  बेटियों की शादी ब्याह के लिए मदद की जाती है। इसी कड़ी में नैनीताल इकाई द्वारा 40 निर्धन लोगों को रज़ाई वितरित की गई है।
उन्होंने कहा युवाओं मे बढ़ती नशे की लत को देखते हुए कमेटी द्वारा घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके।
इस मौके पर सचिव फैजान उल हक़, अध्यक्ष मुफ़्ती अजमल क़ासमी शहर इमाम जामा मस्जिद नैनीताल, रईस खान, नासिर खान, कलीम, दानिश, शमीम अहमद, अबरार खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, भारती कैड़ा आदि मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page