खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नगर महिला कांग्रेस कमेटी, नैनीताल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट द्वारा घोषित इस नई टीम में डॉ. भावना भट्ट को पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि मुन्नी तिवारी और मंजू बिष्ट को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सावित्री सनवाल और महामंत्री आशा भट्ट को चुना गया है। उपाध्यक्ष सुनीता आर्य व सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लता तरुण को दी गई है।
इसके अतिरिक्त सचिव पद पर गीता मंडल, रईसा चिश्ती, सायरा खान, देवकी आर्य को नियुक्त किया गया है। उप सचिव के पद पर गायत्री सनवाल, चंपा सनवाल, शीला महरा, श्रीमती गंगा, कमला फर्त्याल, और इकरा चिश्ती को शामिल किया गया है।
कार्यकारी सदस्यों में शाहीन खान, रेनू कोहली, भगवती बिष्ट, रेखा, लीला जोशी और तुलसी बिष्ट को शामिल किया गया है।
ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page