खबर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 08 अगस्त, 2023 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 एवं 10 अगस्त को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 09.08.2022 (बुद्धवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 09.08.2022 (बुद्धवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे । विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ALSO READ:  आशीर्वाद विमेंस क्लब नैनीताल ने आलू खेत के कई स्थानों में किया पौधरोपण ।

ह०-

(वन्दना)

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,

नैनीताल ।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल

You missed

You cannot copy content of this page