खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल ।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आयोजित ई–शपथ कार्यक्रम में नैनीताल जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि देहरादून ने 10 वाँ स्थान हासिल किया है । यह उपलब्धि जिले द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों और जनभागीदारी का परिणाम है।

ALSO READ:  अति आवश्यक सूचना -: अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी व हल्के वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी बसें और गाड़ियां,

श्री गौतम ने जिले के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, विभागों, संस्थानों, विद्यार्थियों, युवाओं, विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान में प्रदान किए गए सहयोग की सराहना की व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार समन्वय और टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए नैनीताल को विभिन्न शासन–प्रशासनिक योजनाओं में लगातार अग्रणी जिला बनाया जा सकता है।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

उन्होंने नशामुक्त समाज की दिशा में मिल रहे व्यापक जनसमर्थन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी नागरिकों एवं सहयोगी विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page