खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विधान सभा सीट में पहले घण्टे में 9% मतदान हो चुका है । यहां कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी लाइन लगने लगी है । मतदान में कहीं से गड़बड़ी की सूचना नही है ।

संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल व निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि पहले घण्टे में नौ फीसदी मतदान के आंकड़े प्राप्त हुए हैं । इस दौरान कहीं से ई वी एम खराब होने अथवा अन्य गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली है ।

ALSO READ:  टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल, हल्द्वानी में निकाला जोरदार जुलूस,

उधर भीमताल विधान सभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशियों के मैदान में होने से मतदाताओं में अधिक उत्साह है । वहां नौकुचियाताल के बूथ में सुबह नौ बजे मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी । इसी तरह के दृश्य कुछ अन्य बूथों में भी नजर आए ।

ALSO READ:  अच्छी खबर -: रेल सेवा - कल 18 जुलाई को रामनगर से चलेगी रामनगर देहरादून एक्सप्रेस ।

 

You missed

You cannot copy content of this page