खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । आम आदमी पार्टी की नीतियों से व्यथित होकर नैनीताल में पार्टी को शुरुआती दिनों में मजबूती देने में अहम भूमिका निभाने वाले,मीडिया प्रभारी व अधिवक्ता मो0 खुर्शीद ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है । विगत दिवस पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी सहित कई अन्य ने आप छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

शनिवार को मो0 खुर्शीद ने आप से त्यागपत्र दे दिया । उन्होंने अपना त्याग पत्र पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को भेजा है । अपने त्याग पत्र में मो0 खुर्शीद ने पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं ।

You cannot copy content of this page