खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नैनीताल विधान सभा क्षेत्र में दैवीय आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी।
  विधायक ने बजून अधौड़ा क्षेत्र में आपदा से एक मकान व 8 मवेशियों के दबने व सहित कृषि योग्य भूमि मलवे में पटने, बेतालघाट शहीद बलवंत सिंह मार्ग व नैनीताल की लोअर मॉल रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
 विधायक ने मुख्यमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास प्राधिकरण के दायरे से बाहर रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों को प्राधिकरण में शामिल करने से स्थानीय जनता को मकान निर्माण व मरम्मत कार्यों में अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
 इसके अलावा विधायक सरिता आर्या ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट कर उनसे वन विभाग से संबंधित मार्गों पर आ रही अड़चनों को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए शीघ्र एनओसी उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।
 उनके साथ महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, नीतू जोशी, शिवांशु जोशी, रोहित कुमार आदि भी मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page