सरिता आर्या का सवाल । कहाँ से आये इतने पैंसे ।
नैनीताल । विधायक सरिता आर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा मल्लीताल सेवा समिति भवन (गोवर्धन हॉल) का अपने प्रयासों से जीर्णोद्धार करने के दावों की कड़ी आलोचना की है । कहा कि गोवर्धन हॉल के जीर्णोद्धार में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट, तत्कालीन विधायक व उन्होंने सांसद व विधायक निधि से मदद की । साथ ही इस कार्य में स्व. शंकर दत्त जोशी का भी अहम योगदान था । लेकिन सरस्वती खेतवाल इसका श्रेय स्वयं को दे रही हैं । तो इतने पैसे उनके पास कहाँ से आये ?
पत्रकारों से वार्ता में विधायक ने कहा कि सरस्वती खेतवाल गोवर्धन हॉल की सचिव व उनके पति अध्यक्ष बन गए हैं । जो कि गलत है । उन्होंने डॉ. सरस्वती खेतवाल द्वारा समाज सेवा किये जाने के दावों पर भी कई सवाल उठाए ।
विधायक ने नैनीताल में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों जिनमें आंतरिक मार्गों की मरम्मत,मेट्रोपोल कार पार्किंग की मंजूरी,बलियानाला का करोड़ों रुपये की लागत से जीर्णोद्धार, ठंडी सड़क के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत, शहर के चौराहों का चौड़ीकरण, रानीबाग से नैनीताल तक रोप वे निर्माण का टेंडर, नयना देवी मंदिर व पूरे शहर का सौंदर्यीकरण कार्य मुख्य हैं । कहा कि नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी जीवंती भट्ट के जीतने पर विकास कार्यों व पालिका को नई गति मिलेगी ।
मण्डी समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सरस्वती खेतवाल को स्वयंभू समाजसेवी कहा । उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा नहीं बल्कि नकारात्मक राजनीति करती हैं । जबकि सही मायने में समाज सेवा भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट व उनके पति डॉ. सुशील भट्ट करते हैं । जिनकी दवा के असर से शहर का हर व्यक्ति वाकिफ है ।
पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता मनोज जोशी, मोहित आर्या,मोहित लाल साह,नितिन कार्की सहित कई पार्टी नेता मौजूद थे ।


