नैनीताल । निकाय कर्मचारी संघ की नैनीताल शाखा के चुनावों की तिथि घोषित कर दी गई है । चुनाव 18 जनवरी को होंगे ।
निकाय कर्मचारी महासंघ की मंगलवार को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील खोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आम सहमति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया । जिसके बाद सुनील खोलिया को चुनाव प्रभारी, शिवराज नेगी,दीपराज कुमार व ईश्वरी दत्त बहुगुणा को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया ।