खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । विधान सभा चुनाव के मध्येनजर पुलिस द्वारा किये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने शनिवार को 541 ग्राम हेरोईन के साथ अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एस एस पी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत  करीब 60 लाख रुपये  है जिसको होटल और रिसॉर्ट्स में सप्लाई किया जाता है इसके अलावा पुलिस ने 26 ग्राम स्मैक भी बरामद की है । उन्होंने बताया कि पकड़ा गया ड्रग तस्कर सोमदत्त उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा । इससे पूर्व विगत रात्रि काठगोदाम में एक वी आई पी गाड़ी में पुलिस ने 2 लाख रुपये बरामद किए थे । जबकि आज ही मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति से 2 किलो चरस पकड़ी गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page