खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में खैरना व क्वारब में दो लोग अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किए गए हैं ।
    चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम गंगोरी  निवासी एक व्यक्ति को 60 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में  धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है ।
 पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना,का0 राजेंद्र सती,का0 जगदीश धामी शामिल थे।
  उधर चौकी प्रभारी क्वारव अपर उप निरीक्षक गोविंदी टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्वारव में गैराडी लटवाल निवासी एक व्यक्ति को 90 पव्वे अवैध देशी शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भवाली में  धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
  पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक गोविंदी टम्टा चौकी प्रभारी क्वारब, हेड का0 प्रेम प्रकाश,का0 आनंद राणा शामिल थे ।
ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page