खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । एस टी एफ में तैनात एक कांस्टेबल के निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है ।पुलिस सूत्रों के अनुसार स्पेशल टास्क फोर्स यूनिट तैनात सिपाही प्रमोद रौतेला का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। कांस्टेबल प्रमोद रौतेला 2001 बैच के सिपाही थे और कुमांऊ एसटीएफ में तैनात थे। बताया गया है कि प्रमोद रौतेला की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। कांस्टेबल प्रमोद रौतेला के निधन से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें प्रमोद रौतेला की पत्नी भी पुलिस कांस्टेबल हैं, जिनके दो बच्चे भी हैं।

You missed

You cannot copy content of this page