खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विंटर कॉर्निवाल के समापन समारोह में नैनीताल नगर पालिका के सभी 15 सदस्य शामिल नहीं हुए । वे आयोजन समिति की व्यवस्थाओं व नगर पालिका बोर्ड की उपेक्षा से नाराज थे ।

 

 नगर पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल को भी शहर की प्रथम व्यक्ति होने के बावजूद उचित सम्मान नहीं मिला जिससे नाराज होकर वे मंच से नीचे चले गई और पीछे तीसरी पंक्ति में बैठ गई ।
  गेट पर पुलिस द्वारा पत्रकारों को रोके जाने से नाराज पत्रकार भी मुख्यमंत्री के समारोह स्थल पर आने से ठीक पहले मुख्य मंच के सामने धरने में बैठ गए । जिससे आयोजकों के हाथ पांव फूल गए । पत्रकारों को पुलिस ने उठाकर पत्रकार दीर्घा में पहुंचाया । लेकिन नाराज पत्रकार काफी देर तक कुर्सियों में नहीं बैठे ।

You cannot copy content of this page