खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल ताईक्वांडो क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  9 पदक जीते। जिसमे 2 गोल्ड, 3 रजत व 4 कांस्य पदक हैं । योगेंद्र व गीतांजलि ने गोल्ड, विभोर भट्ट, लक्ष्य व गुंजा ने सिल्वर,  खुशी , सुमन, खुशबू व गरिमा ने कांस्य पदक जीत कर कर क्लब व नैनीताल जिला का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का नैनीताल शहर आने पर क्लब अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, उत्तराखंड सचिव चन्द्रविजय सिंह, नैनीताल सचिव सुनील सिंह, संरक्षण गोपाल सिंह रावत , क्लब कोच विनोद कुमार वैद्य, जगदीश बावड़ी, गज़ाला कमाल, प्रेमा अधिकारी,जीवंती भट्ट, तुसी साह व अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई  दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नैनीताल ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य ने बताया कि इस
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देहरादून में प्रतिभाग किया ।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

 

You missed

You cannot copy content of this page