खबर शेयर करें 👉

नैनीताल श्री मां नंदा देवी महोत्सव के तहत मंगलवार की
शाम को साढ़े 6 बजे से श्री मां नयना देवी मंदिर परिसर में आयोजित पंच
आरती में अन्य भक्तजनों के साथ ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य
न्यायाधीश विपिन सांघवी के अलावा न्यायाधीश सुरेश मिश्रा, न्यायाधीश मनोज
तिवारी,न्यायमूर्ति  आलोक वर्मा तथा न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा भी शामिल
हुए।
इससे पूर्व मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्री राम सेवक सभा के
पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी न्यायाधीशों का सभा परिवार की ओर से
स्वागत किया। इससे पूर्व आयोजित भजन संध्या में देवभूमि उत्तराखंड के लोक
कलाकार बृज मोहन जोशी समेत पारस जोशी तथा कैलाश जोशी ने मां के भजन
प्रस्तुत किए।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page