खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मंदिर मल्लीताल, नैनीताल में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2023 में सम्मिलित होने वाले कक्षा दशम (10) के छात्र-छात्राओं के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्या श्रीमती मीना पंत द्वारा की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल ने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे हमेशा धैर्यवान और विनम्र रहकर परिश्रम के साथ जीवन की राहों में आगे बढ़े और एक समय सारणी बनाकर बिना किसी दबाव के शांत मन से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने को प्रेरित किया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर धर्मावती मेहरा, गोविंदी तिवारी, मीना बिष्ट, दीपिका राणा, शोभा भाकुनी, पुष्पा कपिल, ललित जड़ौत, मनोज शर्मा, भाष्कर महतोलिया, दीक्षा कनवाल, कविता आर्या, प्रियंका बोरा आदि उपस्थित रहे। समस्त विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page