नैनीताल । नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल द्वारा सोमवार को लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याएं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

व्यापार मंडल ने अधर में लटकी पाईन्स श्मशान घाट के जीर्णोद्धार व उचित सुविधाओं के अभाव से राज्यपाल को अवगत कराया ।
शिष्टमंडल ने नैनीताल के बहुत से नालों से सीवर की गंदगी झील में जाने और झील के प्रदूषित होने के संबंध में अवगत कराया ।
नैनीताल लोअर मॉल रोड के एक करीब दस माह से क्षतिग्रस्त होने व उसका मरम्मत कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने से माल रोड में यातायात की अव्यवस्था के साथ ही जनमानस को हो रही भारी असुविधा की जानकारी भी राज्यपाल को दी गई ।
उन्होंने राज्यपाल से बच्चों के लिए मल्लीताल वोट हाउस क्लब के सामने वाले पार्क को बच्चों के खेलने का पार्क बनाने का भी आग्रह किया था कहा कि यदि इस पार्क को चिल्ड्रन पार्क बनाया जाता है तो उसके रख रखाव की जिम्मेदारी नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संभालेगा ।
मुलाक़ात करने वालो में नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन, उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, सचिव शिव शंकर मजूमदार तथा सदस्य महबूब हसन रहे।


