खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस बी परिसर संगीत विभाग में एम ए फाइनल वर्ष की छात्रा नन्दिनी बमेठा ने नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है । नन्दिनी की इस उपलब्धि से परिजनों सहित संगीत विभाग में खुशी का माहौल है । नन्दिनी ने इससे पहले दो बार नेट परीक्षा पास की थी ।

ALSO READ:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक में 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों एवं संलग्न साक्ष्यों का किया गया परीक्षण,

नन्दिनी बमेठा संगीत विभाग के प्राध्यापक डॉ0 रवि जोशी के निर्देशन में जे आर एफ की तैयारी कर रही थी । साथ ही गुरु शिष्य परम्परा के अनुसार वह, डॉ0 रवि जोशी की शिष्या हैं ।

ALSO READ:  श्री नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने प्रमुख धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर श्री नंदा देवी राजजात 2027 के आयोजन की स्थानीय तैयारियों के संबंध में वार्ता की।

नन्दिनी के पिता राजेन्द्र बजेठा की हल्द्वानी में दुकान है । जबकि मां ममता बजेठा गृहणी हैं । उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों,गुरुजनों सहित परिजनों ने बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page