खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । रंगमंच को गति प्रदान करने के लिए नैनीताल में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय कार्यशाला का रामसेवक सभा के सभागार में अदाकार नाट्य अकादमी नैनीताल एवं प्रयोगांक नैनीताल के सहयोग से शुभारम्भ किया गया ।
   कार्यशाला निर्देशक सुभाष चंद्रा ने बताया की कार्यशाला के दौरान नाट्य विधा के विभिन्न आयामों  अभिनय, संवाद अदायगी, नृत्य, वेशभूषा संरचना, शारीरिक संरचना,  मंच सज्जा, मुख सज्जा, योगा आदि की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी । कार्यशाला का आयोजन प्रतिदिन रामसेवक सभा में किया जायेगा । कार्यशाला के दौरान नाट्य प्रस्तुति भी की जाएगी । स्थानीय समन्वयक के रूप में मदन मेहरा कार्यशाला मे जुड़े हैं । साथ ही 30 से अधिक कलाकार भी जुड़े हैं ।
 कार्यशाला के शुभारम्भ के मौके पर प्रो0 लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही, ज़हूर आलम, सुभाष चंद्रा, मदन मेहरा, मिथिलेश पांडे, हरीश राणा, मंज़ूर हुसैन, महेश जोशी ने अपने विचार प्रस्तुत किये ।
इस अवसर पर नवीन बेगाना, मुकेश धस्माना, दीपक सहदेव, रोहित वर्मा, मनोज कुमार, कौशल साह,अनवर, नसीर अली, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page