खबर शेयर करें 👉

कुछ पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ ।

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, प्रशासनिक भवन के 4 जून को होने वाले चुनाव हेतु सोमवार को नामांकन किये गए ।

       विश्व विद्यालय प्रशासनिक भवन में हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर नवल किशोर तथा डॉ मोहित सनवाल,  उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सगटा व तारा सिंह रैखोला, महिला उपाध्यक्ष पद पर शैलजा वर्मा, सचिव पद पर नवीन उप्रेती व जगदीश चंद्र, उपसचिव पद पर तारा सिंह रैखोला व रंजीत कीर्ति, कोषाध्यक्ष पद पर संजीत कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए ।
  सोमवार को ही अपरान्ह बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए । 3 जून को नामांकन पत्र वापसी होगी तथा 4 जून को मतदान किया जाएगा । चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. ललित तिवारी,  चुनाव अधिकारी राकेश विश्वकर्मा, नवीन चंद्र पनेरु  द्वारा द्वारा संपादित की जा रही है ।
ALSO READ:  नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात कर नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

You cannot copy content of this page