खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री के नैनीताल पहुंचने से पूर्व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज जोशी पर अभद्रता करने, आशा वर्कर्स के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दे चुकी आशा वर्कर्स की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के खिलाफ अब मनोज जोशी ने भी तहरीर दी है । मनोज जोशी ने तहरीर में कहा है कि वे मल्लीताल क्लब के समीप मिलन रेस्टोरेंट में विधायक सरिता आर्य व अन्य के साथ मुख्यमंत्री के नैनीताल कार्यक्रम पर चर्चा कर रहे थे तभी कमला कुंजवाल बैठक में पहुंची और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलने लगी । जिसका विरोध करने पर वे हाथापाई पर उतर  गई और उन्होंने कॉलर पकड़ने का प्रयास किया । और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बचाया और उनसे जान माल का खतरा बना हुआ है । पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर ली है ।

You missed

You cannot copy content of this page