खबर शेयर करें 👉

एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी को जीताने का लिया संकल्प

भीमताल। कांग्रेस भीमताल विधानसभा प्रभारी और पर्यवेक्षक प्रदीप यादव ने गुरुवार को यहां एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिसे भी टिकट मिलेगा उसके लिए एकजुट होकर कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने संगठन को मजबूत और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। कहा यह वक्त आपसी मनमुटाव का नहीं है बल्कि एकजुट होकर पार्टी को सत्ता में वापसी करने का है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सभी मतभेद भूलकर जुटना होगा। उन्होंने मतदाताओं को भाजपा की नीतियों से अवगत कराने पर बल दिया। इस दौरान एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में कांग्रेस के जिला सचिव भूपेंद्र कनौजिया, एनएसयूआई विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज मेहरा, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जुबेर खान, जितेंद्र सूरज, विपिन, हरीश, चंदन, कमल सागर, अमित कुमार, पंकज कुमार, राम सिंह, भुवन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

 

You missed

You cannot copy content of this page