खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व उत्तराखंड आन्दोलनकारी  बिशन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

श्री मेहता ने स्वयं सेवकों ने सभा के मध्य उत्तराखंड के इतिहास व उसके अस्तित्व के बारे मे बताया।तत्पश्चात स्वयंसेवकों के मध्य “हमारे सपनो का उत्तराखंड ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी क्रम में स्वयं सेवकों ने स्लोगन व कविता लेखन प्रतियोगितओं मे प्रतिभाग किया व स्वरचित काव्य पाठ भी किया।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

विद्यालय के शिक्षक आलोक भट्ट ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया । साथ ही बच्चों ने प्रभात फेरी व डी एस ए मैदान मे आयोजित कार्यक्रम मे भी प्रतिभाग किया।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

 

कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्री महेश,चन्द्रप्रकाश,मनीष, आलोक भट्ट, भावना शाह, दिव्या,हिमांशु,रवि आदि ने सहयोग किया।

You missed

You cannot copy content of this page