खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर एन यू जे आई के नैनीताल ईकाई द्वारा नैनीताल क्लब में गोष्ठी आयोजित की गई ।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए एन यू जे आई के जिलाध्यक्ष डॉ0 नवीन जोशी ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास व वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की । कार्यक्रम का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ ने कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का कार्य करते हैं। हिमानी रौतेला ने पत्रकारों की सुरक्षा व संरक्षण एवं पेंशन आदि सुविधाओं की बात उठाई। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएम इमाम, उपाध्यक्ष तेज नेगी, सचिव संतोष बोरा, सुरेश कांडपाल, हिमाली रौतेला, गुड्डू ठठोला, दिव्यत शाह, महिपाल बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। गोष्ठी के अंत में लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार उमेश पंत को उनके असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

You missed

You cannot copy content of this page