खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  कालाढूंगी रोड में घटगढ़ के पास अराजक तत्वों ने रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट कर रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए जिसके बाद संचालक द्वारा मारपीट की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अराजक तत्वों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार बीते 16 फरवरी को नगर के समीपवर्ती घटघड़ कालाढूंगी रोड क्षेत्र में कुछ अराजक तत्व अपनी का संख्या संख्या आरजे 42 सिए 1829 में सवार होकर घटघड़ के पास एक रेस्टोरेंट के पास पहुंचे जहां पर गाड़ी से उतर कर 3 लोगों ने क्षेत्र में बने एक रेस्टोरेंट्स के शीशे तोड़ दिए इस बीच जब संचालक द्वारा इसका विरोध किया गया तो तीनों युवकों द्वारा संचालक के साथ मारपीट कर दी गई। इस बीच किसी तरह संचालक द्वारा तीनों युवकों से लोहे की रॉड को छीन लिया गया और मौके पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के आने से पहले ही तीनों अराजक तत्व मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद रेस्टोरेंट संचालक घटघड़ निवासी राजेंद्र सिंह द्वारा मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक राजेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर अराजक तत्वों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है साथ ही क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

You missed

You cannot copy content of this page