खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बीडी पांडे चिकित्सालय के डॉक्टरों के आवास को जाने वाले मार्ग में विगत दिवस से सीवर लाइन ओवर फ्लो होकर खुले में बह रही है और नाले के जरिये झील में समा रही है । इस भीषण गन्दगी की जानकारी जल संस्थान को कई बार दे दी गई है ।लेकिन इसे ठीक न किये जाने से जनता में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है । सीवर की गन्दगी कई बार इतनी ओवर फ्लो हो रही है कि यह नाले के रूप में अस्पताल के बगल वाली सड़क से स्टेट बैंक तक पहुंच रही है और वहीं सामने जल संस्थान का ऑफिस है । जिसे विभाग देखा अनदेखा कर रहा है। क्षेत्रवासियों व अस्पताल के स्टाफ द्वारा जल संस्थान के कर्मचारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है । इसके अतिरिक्त तल्लीताल हल्द्वानी रोड में भी पिछले लगभग 1 सप्ताह से सीवर बह रहा है ।  क्षेत्र के लोगों का कहना है जल्दी ही जल संस्थान की इस उदासीनता से जिलाधिकारी व कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया जाएगा  ।

You missed

You cannot copy content of this page