खबर शेयर करें 👉

श्री शाके 1944 ,श्री वीर विक्रमी संवत 2079, पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि रात्रि 10:04 बजे तक। कृतिका नामक नक्षत्र शाम 4:26 बजे तक, बव नामक करण प्रातः 9:12 तदुपरांत बालव नामक करण रात्रि 10:04 बजे तक। शुभ योग अगले दिन प्रातः 7:04 बजे तक। पौष मास की 19 गते दिन मंगलवार। सूर्योदय प्रातः 7:14 बजे । चंद्रोदय दोपहर 2:41 पर। सूर्यास्त शाम 5:36 बजे चंद्र अस्त अगले दिन प्रातः 4:59 बजे। आज का राहुकाल शाम 3:01 बजे से 4:18 बजे तक एवं दिशाशूल उत्तर दिशा।

3 जनवरी का राशिफल।
मेष—ज्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। लाभकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे जिसकी वजह से आप खुशी महसूस करेंगे।
वृषभ—किसी पार्क पर घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

मिथुन—आज आप खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो।
कर्क—घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है इसलिए आज आप तोलमोल कर ही बोले।

सिंह—आज आप वाहन चलाते समय सावधान रहें। अन्य दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी।

कन्या—आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है।

तुला—जो लोग अब तक पैसे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरूरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

वृश्चिक—बच्चे आपकी शाम को खुशी की चमक लाएंगे। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है।

धनु—आज खेलकूद में हिस्सा लेने की जरूरत है क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है।

मकर—बहुत ज्यादा चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती है। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएं

कुंभ—अगर मुमकिन हो तो लंबे सफर पर जाने से बचें क्योंकि लंबी यात्राओं के लिए अभी आप कमजोर हैं और उनसे आपकी कमजोरी और बढ़ेगी।

मीन—धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे।

You missed

You cannot copy content of this page