खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद प्रथम बार भवाली पहुंचे यशपाल आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य एवं पूर्व विधायक‌ संजीव आर्या  का भवाली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घनश्याम सिंह बिष्ट एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिशंकर कंसल  के आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी ।
जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य  एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भवाली कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की रूपरेखा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने  कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगों की समस्याओं और सुझाव को लेने एवं यहां की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराने को कहा।
बैठक में वक्ताओं ने प्राधिकरण की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों की परेशानी बताई।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य  को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष  कंचन सुयाल ने की । बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बच्चे सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, दयाल आर्य, शेर सिंह बिष्ट हरेंद्र आर्या, अफसर अली,प्रशान्त जोशी, पंकज आर्य, इदरीश खान, सद्दाम मियां, सोबन सिंह कनवाल, रमेश आर्य, उषा कनौजिया, निशा बिष्ट, अंजू चौधरी, धनी दुमका, प्रेमा, भास्कर , पंकज बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित थे । बैठक का संचालन दयाल चन्द आर्य ने किया।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page