खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय की 15 सदस्यीय सीनेट के लिये विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन में आज मतों की गिनती हो रही  है । पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद पांच लोग चुना जीत गए हैं । जिनमें 5400 मत प्राप्त कर केवल सती पहले नम्बर पर,4600 मत प्राप्त कर बहादुर पाल व कैलाश जोशी दूसरे स्थान पर,पवन सिंह खड़ायत 4100 मत प्राप्त कर तीसरे व 4000 मत प्राप्त कर डॉ0 सुरेश डालाकोटी चौथे स्थान पर रहे । प्रथम वरीयता के लिये 3900 मतों की आवश्यकता थी ।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ज्योलीकोट और भवाली क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क, घर घर जाकर स्थानीय लोगों से की मुलाकात,

कुलसचिव दिनेश चंद्रा की देखरेख में मतगणना हो रही है । इस चुनाव में कुल 641 पंजीकृत स्नातकों ने मतदान किया है । जिसमें से 11 मत निरस्त हो गए । एक मत की वैल्यु 100 मतों के बराबर रखी गई थी ।पहले राउंड में चुनाव जीते कैलाश जोशी व केवल सती वर्तमान में भी कार्यपरिषद के सदस्य हैं । इनमें अधिवक्ता कैलाश जोशी की छवि शिक्षकों,कर्मचारियों व विश्व विद्यालय हित में संघर्ष करने की रही है । पिछले कार्यकाल में उन्होंने कार्य परिषद के कई प्रस्तावों पर कड़ी आपत्ति की । यहां तक कि उन्होंने कुछ प्रस्तावों के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया । वे कई जनांदोलनों से जुड़े हैं और जिला बार के सचिव भी रहे हैं । कैलाश जोशी के पुनः सीनेट का सदस्य चुने जाने पर विश्व विद्यालय में खुशी का माहौल है ।

You cannot copy content of this page