खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य आंदोलनकारी व खुर्पाताल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह की पत्नी जीवंती देवी के आकस्मिक निधन पर राज्य आंदोलनकारियों सहित विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है । जीवंती देवी का विगत रात्रि लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था । वह 64 वर्ष की थी । वह अपने पीछे पति व पुत्र, पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं ।

     दीवान सिंह की पत्नी के आकस्मिक निधन पर राज्य आंदोलनकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के एल आर्य, जिलाध्यक्ष गणेश बिष्ट,पान सिंह सिजवाली,हरेंद्र सिंह बिष्ट,धर्म सिंह,देवीदत्त पांडे,चंदन सिंह, इंदर नेगी, पूरन मेहरा,तारा बोरा,ललित जोशी,लक्ष्मी नारायण लोहनी,मुनीर आलम, महेश जोशी,शाकिर अली,रईस भाई, के अलावा पूर्व विधायक डॉ0 नारायण सिंह जंतवाल,प्रकाश पांडे आदि ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।
ALSO READ:  साह चौधरी समाज ने वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित, नवीन और सुरेश लाल साह को मिला बिश्नी देवी सम्मान,अमिता साह व बिशना साह को मिला साहित्यिक क्षेत्र का सम्मान,

You missed

You cannot copy content of this page