खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर हाईकोर्ट बार में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा में माल्यार्पण कर  उनका स्मरण किया।

 

इस मौके पर आयोजित ग़ोष्ठी में बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष  श्री रावत ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश की जरूरत के हिसाब से जय जवान जय किसान का नारा दिया। उस समय देश मे अन्न का अभाव और बॉर्डर पर सेना की कमी थी। उनके इस सफल प्रयासों से अभी देश कई उपलब्धि प्राप्त कर रहा है।

ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

 

ग़ोष्ठी में कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे । जिनमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, सचिव सौरभ अधिकारी, पूर्व सचिव जय वर्धन कांडपाल, तपन सिंह, टीएस फर्त्याल, बी डी पांडे, आई डी पालीवाल, प्रेम कौशल, वीपी बहुगुणा ,सिद्धार्थ साह,किशन सिंह, पुष्कर सिंह, राम सिंह अधिकारी, अवनीश खंडूरी आदि मुख्य थे ।

You missed

You cannot copy content of this page