खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नर्सिंग कॉलेज निकट रैम्जे अस्पताल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

इस गोष्ठी में  डॉ भागीरथी जोशी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, तरुण कुमार टम्टा , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी , मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक , राधा बर्गली नर्सिंग ट्यूटर व नर्सिंग की छात्राओं द्वारा अपने विचार रखे ।
डॉ भगीरथी जोशी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस  मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है । यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है. जिसका सामना दुनिया भर में लड़कियां करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है।
डॉ तरुण कुमार टम्टा द्वारा कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं। देश, समाज और मानवता के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों की परस्पर सहभागिता की आवश्यकता है। दोनों में अगर, कोई कमजोर होगा तो विकास का पहिया थम जाएगा।
कार्यक्रम मे दीपक कांडपाल, दीवान बिष्ट, हरेन्द्र कठायत, ललित डोडियाल, बीना, मंजू, उपस्थित रहे ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

You missed

You cannot copy content of this page