खबर शेयर करें 👉

अब सामूहिक उपनयन संस्कार की तैयारी ।

नैनीताल । मकर सक्रांति के अवसर पर श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित खिचड़ी भोग में बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया ।

    मान्यता के अनुसार  खिचड़ी को भगवान सूर्य एवं शनि का प्रिय व पूर्ण भोजन माना गया है । जिसमें सभी पोषक तत्व होते हैं । हिन्दू मान्यता के अनुसार  माघ मास में खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है । इसी क्रम में श्री राम सेवक सभा में उड़द तथा चावल के साथ खिचड़ी बनाई गई । जिसमें मूली तथा खीरा का  सलाद तथा धनिया मिर्च की चटनी  खिलाई गई । लोगों ने भगवान सूर्य एवं शनि की कृपा प्राप्त करने हेतु  प्रसाद रूप में खिचड़ी खाई ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।  जिसमें रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, पूर्व महासचिव मुकुल जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, मोहित लाल साह, आशु बोरा,  प्रो.ललित तिवारी,राजीव लोचन साह ,बबली,गिरीश भट्ट, चंद्र प्रकाश साह, दिनेश चंद्र,आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, देवेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, भगवान कुंवर, भुवन बिष्ट,रूचिर शाह,  गोविंद आदि  शामिल  रहे ।
  रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि अब बसन्त बसंत  के अवसर पर 2  फरवरी को सामूहिक उपनयन  संस्कार सभा भवन में आयोजित किया जाएगा ।  जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण कर सकते हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page