खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग, डी. एस. बी. परिसर नैनीताल में ‘प्रेमचंद जयन्ती’ के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय- ‘प्रेमचंद की कहानियां : विविध आयाम’ रहा।

इस अवसर पर डॉ. दीक्षा मेहरा ने प्रेमचंद की कहानियों का परिचय देते हुए अपने मौलिक विचार साझा किए। शोधार्थी कपिल कुमार ने प्रेमचंद की कहानियों में रंगमंचीयता पर प्रकाश डाला, शोधार्थी हिमांशु विश्वंकर्मा ने प्रेमचंद की प्रासंगिकता को उजागर किया। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. निर्मला ढैला बोरा ने अध्यक्षीय संबोधन में प्रेमचंद साहित्य के सूक्ष्म् पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमारे समाज की नब्ज पकड़ी थी।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

अंत में प्रो. चन्द्रकला रावत द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित सभी का धन्य‍वाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि पाण्डे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो. सावित्री कैड़ा जन्तवाल, डॉ. शुभा मटियानी, मेधा नैलवाल, डॉ. मथुरा इमलाल, डॉ. कंचन आर्या, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page