खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । साथी संगठन द्वारा नशे के खिलाफ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज बुधवार को अपरान्ह 5 बजे से शहर में डी.के.पार्क से बुध पार्क तक चेेतना रैली निकाली गई । रैली को एस.पी. सिटी के प्रतिनिधि के रुप में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली में डिफेंस एकेडमी के 50 प्रशिक्षु छात्रों सहित वरिष्ठ नागरिको,, महिलाओं ,गर्वनमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर आर्गनाइजेशन, उत्तराखण्ड कार्मिक एकता मंच, मार्निग वाकर्स वेल्फेयर क्लब सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
जन-जन की है ये पुकार ,
नशामुक्त हो हर घर परिवार ।
जैसे नारे लगाते हुए निकली चेतना रैली का नेतृत्व साथी संगठन के मुख्य संयोजक ए.एस.ठठोला संरक्षक लीलाधर पाण्डे, संयोजक मण्डल के सदस्य आर.पी. सिंह , रमेश चंद्र पाण्डे, विजय तिवारी, भगवन्त राणा, लक्ष्मण सिंह गौनियां, मोहन सिंह महरा, आनन्द सिंह रावत, श्रीमती नीमा जोशी, उपमा जोशी, रेखा चौधरी , दीपा बिष्ट,जगदीश परगांई, , भुवन जोशी, राजेन्द्र बोरा, श्याम चिलवाल , आनन्द भाकुनी, जितेेन्द्र रौतेला, जीवन रावत, जे.एस. खोलिया, अमित अरोरा , योगेन्द्र पाण्डेय, कुलदीप सक्सेना, एन.बी. गुणवन्त, चन्दन डांगी, सुरेन्द्र बिष्ट, आनन्द रावत ,आदि ने किया ।

You cannot copy content of this page