खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । विगत रात्रि से हो रही भारी बारिश से मंगोली के पास से गुजरने वाले जलालगांव देचौरी मोटर मार्ग में जगह जगह भारी भस्खलन होने व मलवा आने से यह मार्ग एक हफ्ते के लिये बन्द हो गया है । इसके अलावा रूसी बाई पास में भी यातायात बाधित हुआ है । इधर नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में रात्रि से हो रही बारिश जारी है । यहां रात्रि में भारी बारिश हुई है ।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

इधर बुधवार की सुबह लोक निर्माण विभाग नैनीताल द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि रात्रि में हुई भारी बारिश के कारण जलालगांव देचौरी मार्ग में 1 किमी से 7 किमी के बीच मलवा आने व बोल्डर गिरने से यह मार्ग यातायात के लिये बन्द हुआ है । जिसके 7 जुलाई तक खुलने की संभावना है ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

इधर मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी रुक रुक कर बारिश जारी रहने का यलो अलर्ट जारी किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page