खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नशे के दुष्प्रभाव से सामाजिक रिश्ते तार तार हो रहे हैं । इसी तरह का एक वाक्या पिछले दिनों काठगोदाम के निकट दमुवाढुंगा में हुआ था । जहां नशेड़ी भाई ने अपने बड़े भाई व भाभी के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ मचाई । इस घटना में घायल बड़े भाई की आज इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई ।

काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने बीती 22 मार्च को अपने देवर पर मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना था कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है। 22 मार्च को भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा। उसने रेनू और उसके पति महेश चन्द्र के साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं महेश का गला भी दबा दिया। जिसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page