खबर शेयर करें 👉

शनिवार को मुखानी थाना क्षेत्र में बिठौरिया नम्बर दो में एक युवक के सिर में पत्थर मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई । पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के कुछ ही घण्टों में हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

मुखानी थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के अनुसार सोमवार को जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा निवासी वासू वैरागी ने अपने पुत्र प्रकाश उम्र 25 वर्ष की हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसके बाद थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने घटना स्थल का अवलोकन किया । साथ ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे । पुलिस टीम ने क्षेत्र में पता रसी,सुराग रसी करते हुये उक्त हत्या की घटना के मुख्य आरोपी को उ0नि0  प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना सूचना देने के 05 घण्टे के भीतर अभियुक्त मोहित चन्द्र आर्या उर्फ मंकू पुत्र दीवान चन्द्र आर्या निवासी दमुवाढूंगा तोक, पनियाली वार्ड नं0- 38 थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष, जो अपने – कपड़े बदल कर कहीं भागने के फिराक में था, को चौफुला चौराहे से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक प्रकाश वैरागी  उसे माँ-बहन की गालियाँ दे रहा था जिस कारण उसने गुस्से में आकर प्रकाश वैरागी के मुंह व सिर पर पत्थरों से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page