खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल निवासी युवा अधिवक्ता स्वाति आर्या एकाएक सुर्खियों में हैं । लोग उनके बारे में एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि नैनीताल की यह अधिवक्ता कौन है जिन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगे मानहानि के मुकदमे को निरस्त करने हेतु सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील की ड्राफ्टिंग करने में अहम भूमिका निभाई । स्वाति आर्या जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की जूनियर हैं ।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

स्वाति आर्या नैनीताल के तल्लीताल निवासी हैं । उनके पिता अजय लाल वन विभाग में ड्राफ्टमैन रहे हैं और वर्तमान में होटल व्यवसाय से जुड़े हैं । उनकी दूसरी बेटी भी सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं ।

4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मुकदमे में दो साल की सजा दिए जाने के गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के बाद राहुल गांधी ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी व उनकी टीम को अपने आवास में भोजन पर आमंत्रित किया । जहां स्वाति आर्या भी मौजूद थी ।

ALSO READ:  नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।

इधर कांग्रेस के प्रदेश सचिव गिरीश पपनै सहित नैनीताल के कांग्रेस नेताओं ने स्वाति आर्या की मेहनत व निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page