खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल पॉलिटेक्निक के पास ठंड से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है।

 

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार विगत देर रात्रि एक व्यक्ति को पॉलिटेक्निक के समीप स्थानीय लोगों ने मूर्छित अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ देखा ।

 

स्थानीय सभासद भगवत रावत की सूचना पर कांस्टेबल मनोज जोशी व्यक्ति को अस्पताल ले आया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ:  टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल, हल्द्वानी में निकाला जोरदार जुलूस,

 

 

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति हुलिए से मजदूर प्रतीत हो रहा है।

 

लोगों से पूछताछ की जा रही है। देर तक ठंड में रहने से व्यक्ति की मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। पीएम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

 

कांस्टेबल मनोज जोशी ने बताया कि मृतक के शिनाख्त के लिए नेपाली मजदूरों सहित अन्य लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है ।

You missed

You cannot copy content of this page