खबर शेयर करें 👉

नैनीताल नगर के  मल्लीताल क्षेत्र में देर रात दो
युवकों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक चोटिल हो
गया। चोटिल युवक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग
की है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी मो. इरफ़ान ने
कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह गुरुवार की रात 11 बजे
बाजार से घर जा रहा था। इस दौरान उसकी पहचान का एक युवक बाजार
में खड़ा था। इस दौरान उसने युवक से उसका हाल चाल पूछा। इस दौरान उसने
बिना किसी बात के उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब उसने विरोध जताया तो
युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वह चोटिल हो गया। जिसके
बाद उसने जिला अस्पताल जाकर अपना इलाज कराया। शुक्रवार को इरफान ने
कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाली
के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस
मामले में कार्रवाई कर रही है।

You missed

You cannot copy content of this page